लाइव न्यूज़ :

IAF Jaguar Crash: लड़ाकू विमान का क्रैश होना सिर्फ हादसा या साजिश? वायुसेना ने जामनगर प्लेन क्रैश मामले में दिए जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 10:45 IST

IAF Jaguar Crash:  लड़ाकू विमान जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

Open in App

IAF Jaguar Crash: भारतीय वायु सेना ने गुजरात के जामनगर वायुसेना के अड्डे के पास एक गांव में जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पायलट घायल हो गया है। भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार सुबह एक बयान में कहा कि रात्रि मिशन पर गए पायलटों को बुधवार रात दुर्घटना से पहले विमान में 'तकनीकी खराबी' का अनुभव हुआ।

वायुसेना ने बयान में कहा, ‘‘ जामनगर वायु सैन्य अड्डे से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का जगुआर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की कोशिश की, इस घटना में वायु सैन्य अड्डे और स्थानीय आबादी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ’’

वायु सेना ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, एक पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में उपचार जारी है। भारतीय वायुसेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख है और वह शोकाकुल परिवार के साथ है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) के आदेश दिए गए हैं। ’’

गुजरात में जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में रात करीब साढ़े नौ बजे लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

इस घटना के बाद जिलाधिकारी केतन ठक्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण खुले मैदान में लगी आग को अग्निशमनकर्मियों ने बुझा दिया। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाAir ForceगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी