लाइव न्यूज़ :

वायु सेना दिवस : आजादी के प्लैटिनम जयंती वर्ष में 75 युद्धक विमानों ने दिखाई देश की ताकत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:59 IST

Open in App

हिंडन (उत्तर प्रदेश), आठ अक्टूबर भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को अपनी 89वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए देश की स्वतंत्रता के प्लैटिनम जयंती वर्ष में पुराने और आधुनिक बेड़े से लिए गए 75 विमानों के साथ एयर शो में शौर्य का खास प्रदर्शन किया।

हिंडन एयरबेस के एयर शो में डकोटा, डोर्नियर, एलसीए तेजस और राफेल लड़ाकू विमानों के अलावा अन्य विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन किए गए कुछ करतब 1971 के युद्ध में देश की जीत के संकेत की तरह थे।

वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘89वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह के तहत हिंडन एयरबेस पर कुल 75 विमानों ने एयर शो में हिस्सा लिया। यह संख्या महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का प्रतीक है। इसकी घोषणा पहले नहीं की गई थी और हमने इसे ‘सरप्राइज पैकेज’ के तौर पर रखा था।’’

वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने शो से पहले अपने संबोधन में पूर्व वायुसेना प्रमुखों के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनके योगदान की सराहना की और उन बहादुर योद्धाओं को भी सलाम किया जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया। भारतीय वायु सेना की आधुनिकीकरण योजनाओं पर वायु सेना प्रमुख ने विशिष्ट रणनीति और ‘ढर्रे से अलग’ परिचालन योजनाओं के जरिए हवाई युद्ध की आधुनिक प्रवृत्तियों पर महारत हासिल करने पर जोर दिया।

भारत स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है और खादी से बना एक विशाल तिरंगा भी प्रदर्शित किया गया। इस वर्ष को 'स्वर्णिम विजय वर्ष' के रूप में भी मनाया जा रहा है, जो पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत की 50 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसके कारण बांग्लादेश अस्तित्व में आया।

हवाई अभ्यास के दौरान आयोजित कुछ करतब भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और कई सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि थे। एएन-32 विमान से बाहर निकलने के बाद पैराट्रूपर्स की आकाशगंगा टीम ने कलाबाजी दिखाते हुए एयर शो की शुरुआत की। इसके बाद एक डकोटा विमान ने उड़ान भरी, जिसमें से तीन पैराट्रूपर्स निकले। इसके जरिए 1971 के युद्ध के दौरान कार्रवाई को याद किया गया। वर्ष 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई में भारत की निर्णायक जीत को दर्शाने के लिए छह हंटर विमानों ने ‘विनाश’ व्यूह समूह का गठन किया।

अन्य हवाई प्रदर्शनों में ‘रुद्र’ फॉर्मेशन में उड़ने वाले विमान, दो चिनूक विमानों के साथ ‘मेघना’ फॉर्मेशन, चार अपाचे विमान के साथ ‘एकलव्य’ फार्मेशन और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टरों और सूर्य किरण उड़ान टीम के एक शो तथा सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस के अभ्यास ने भी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सी-17 ग्लोबमास्टर, एसयू-30, हॉक, जगुआर, एमआई-29 ने भी इस अवसर के लिए तैयार किए गए एयरबेस में शानदार शो में भाग लिया।

कई पुराने और आधुनिक विमानों को सलामी मंच के पास प्रदर्शन के लिए रखा गया था। भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सेखों के नाम पर एक ‘सेखों फॉर्मेशन’ के तहत विमानों ने उड़ान भरी। सेखों को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन