लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख ने अरुणाचल प्रदेश को जरुरत पड़ने पर पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:41 IST

Open in App

ईटानगर, छह जनवरी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश को आवश्यकता पड़ने पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। भदौरिया पूर्वी वायु कमान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

आईएएफ ने ट्विटर पर कहा कि अरुणाचल प्रदेश पहुंचने से पहले, उन्होंने सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और वहां तैनात सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की।

भदौरिया ने पूर्वी वायु कमान में हवाई ठिकानों और उन्नत अवतरण मैदानों का दौरा किया।

वायु सेना प्रमुख ने राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, राज्य के युवाओं को सेना में भर्ती करने और अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना के मानवीय मिशनों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की चीन के साथ सीमाएँ लगती हैं। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में आठ महीने से सीमा गतिरोध चल रहा है, जिसने दोनों देशों के संबंधों को काफी प्रभावित किया है।

दोनों देशों ने गतिरोध को दूर करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कूटनीतिक और सैन्य वार्ताएं आयोजित की हैं। हालांकि, अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वायु सेना प्रमुख ने खांडू को राज्य में संचालित होने वाले असैन्य विमानों के लिए पायलटों की कमी को पूरा करने के लिए रक्षा पायलट प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उसमें कहा गया कि दिरांग और अनिनी के लिए विमान उतरने के उन्नत मैदान (एएलजी) को लेकर चर्चा हुई, जिसके लिए भारतीय वायुसेना ने अनुकूल प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

खांडू ने रक्षा तैयारियों के लिए आईएएफ को सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य में मानवीय सहायता प्रदान करने में सबसे आगे रहने के लिए वायु सेना का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने आपात स्थिति में राज्य के लोगों की सहायता करने के लिए वायु सेना को धन्यवाद दिया और भदौरिया को राज्य के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भर्ती रैली आयोजित करने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा