लाइव न्यूज़ :

देश भर में हवाई संपर्क मार्ग बढाए जा रहे हैं : सिंधिया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:33 IST

Open in App

देहरादून, आठ अक्टूबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए सुलभ बनाने के लिए देश भर में हवाई संपर्क मार्ग बढ़ाए जा रहे हैं और हवाई अड्डों का विस्तारीकरण और उच्चीकरण किया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश में सात नई जगहों के लिए हेली सेवाएं शुरू करने और यहां जौलीग्रांट हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि देशभर में वायु संपर्क मार्ग बढ़ाए जा रहे हैं और हवाई अड्डों का विस्तारीकरण, उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि आम आदमी भी आसानी से हवाई यात्रा कर सके।

सिंधिया ने कहा कि यहां जौलीग्रांट हवाई अडडे पर पहले प्रति घंटा 250 व्यक्ति आवाजाही कर सकते थे और यह क्षमता अब बढ़कर 1200 व्यक्ति प्रतिघंटा हो गई है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर दूसरे चरण का काम जल्द ही शुरू होगा और इसके पूरा होने पर यह क्षमता 1800 व्यक्ति प्रति घंटा हो जायेगी।

सिंधिया ने इस दौरान उत्तराखंड से अपने जुडाव को भी याद किया और कहा कि प्रदेश से उनका नाता पुराना है। उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे लिए ये भावुक क्षण भी हैं। मैं 30 वर्ष पहले देहरादून में शिक्षा ग्रहण करने आया था। पांच वर्ष तक मैंने यहां जीवन के उच्च मूल्यों की शिक्षा ली।’’

उत्तराखंड को 'देवलोक' बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश को यहीं से आशीर्वाद प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा प्रदेश है जहां प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन, उद्योग, व्यापार की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन और पर्यटन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और इसलिए प्रदेश में हवाई यात्रा की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र के सहयोग से प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) पर लगने वाली वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दी है जिससे अधिक से अधिक हेली कंपनियां प्रदेश का रूख करें।

शुक्रवार को शुरू हुई नई हेली सेवाओं में पवनहंस द्वारा देहरादून-हल्द्वानी/पंतनगर-देहरादून, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, देहरादून-श्रीनगर-देहरादून, देहरादून-गौचर-देहरादून और देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून के लिए हेलीसेवा शुरू की गई हैं जबकि हेरीटेज कंपनी द्वारा सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौड़-सहस्त्रधारा और सहस्त्रधारा-गौचर-सहस्त्रधारा के लिए हेलीसेवा प्रारंभ की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो