लाइव न्यूज़ :

नफरत भरे भाषण देने वाले शख्स के तौर पर पेश किए जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: ओवैसी

By भाषा | Updated: March 11, 2019 04:46 IST

इससे पहले श्री श्री रविशंकर को मध्यस्थ नियुक्त करने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए थें।

Open in App

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें ‘‘नफरत भरे भाषण’’ देने वाले शख्स के तौर पर पेश किया जाता है या किसी खास तबके की नुमाइंदगी करते दिखाया जाता है। ओवैसी ने कहा कि एक सांसद के तौर पर मिली जिम्मेदारियां पूरी करने पर ध्यान होने के कारण वह इन चीजों की परवाह नहीं करते।

यहां आयोजित कार्यक्रम ‘टॉक विद असद’ में ओवैसी ने कहा, ‘‘यहां तक कि मेरे शुभचिंतकों ने भी इस बात पर चिंता जाहिर की है कि आपको एक खास छवि में बांध दिया गया है। लेकिन जहां तक मेरा मानना है तो मैं यहां अपनी छवि बनाने या गढ़ने के लिए नहीं आया।

मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे विरोधी मुझे किस छवि में बांधते हैं।’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात है कि मेरा अंतर्मन साफ है। मैं वे काम करना चाह रहा हूं, जो मुझे सौंपे गए हैं। सांसद होना बड़े सम्मान की बात होती है।’’

इससे पहले श्री श्री रविशंकर को मध्यस्थ नियुक्त करने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए थें। ओवैसी ने कहा है कि श्री श्री रविशंकर जिन्हें मध्यस्थ नियुक्त किया गया है, उन्होंने पहले कहा था कि 'अगर अयोध्या में मुसलमान अपना दावा नहीं छोड़ते हैं, तो भारत सीरिया बन जाएगा।' बेहतर होता अगर सुप्रीम कोर्ट ने किसी निष्पक्ष व्यक्ति को मध्यस्थ नियुक्त किया होता।

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे