लाइव न्यूज़ :

एम्स की टीम ने केंद्रीय मंत्री नाइक की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की, वेंटिलेटर से हटाने की सलाह दी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 10:57 IST

Open in App

पणजी, 13 जनवरी एम्स की टीम ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की और उन्हें बुधवार को वेंटिलेटर से हटाने की सलाह दी। एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए नाइक का गोवा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार देर रात पत्रकारों से बात करते हुए, अधिकारी ने यह भी कहा कि वे नाइक की सांस, रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य मापदंडों से संतुष्ट हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की टीम मंगलवार शाम को गोवा पहुंची और पोरवोरिम स्थित सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में नाइक की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने 68 वर्षीय केंद्रीय रक्षा और आयुष राज्य मंत्री नाइक का इलाज कर रहे जीएमसीएच के डॉक्टरों के साथ चर्चा की।

जीएमसीएच में टीम के साथ राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

जीएमसीएच में मंगलवार देर रात पत्रकारों से बात करते हुए, एम्स टीम के एक सदस्य ने कहा, "हम उनकी सांस, रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य मापदंडों से संतुष्ट हैं। हमने उनकी जांच की है और कल (बुधवार) वेंटिलेटर हटाने की सलाह दी।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जीएमसीएच में नाइक को देख्नने गए और बाद में कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

सिंह ने जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर समेत वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ मुलाकात की और नाइक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

दुर्घटना में नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की सोमवार को मौत हो गई। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ जब मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

सूत्रों ने पहले बताया था कि नाइक को सोमवार देर रात गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर ने कहा कि नाइक को जब जीएमसीएच लाया गया तब उनकी हालत गंभीर थी लेकिन अब उपचार का असर हो रहा है और उनकी चेतना लौट रही है। रात में नाइक की चार सर्जरी की गयी।

बांदेकर ने कहा कि नाइक अगले 10-15 दिन अस्पताल में ही रहेंगे, जिसके बाद पूरी तरह ठीक होने में तीन से चार महीने लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई