लाइव न्यूज़ :

एम्स सर्वे: हरिद्वार और देहरादून की 50 फीसदी आबादी शराबखोरी की चपेट में

By भाषा | Updated: July 27, 2018 18:19 IST

परीक्षण में 30-49 आयु वर्ग के लोगों में शराब के सेवन की लत ज्यादा देखने को मिली और पाया गया कि इस आयु वर्ग में 72 फीसदी पुरूष और 28 फीसदी महिलायें शराबखोरी की चपेट में हैं।

Open in App
<p>देहरादून, 27 जुलाई: उत्तराखंड के सबसे ज्यादा आबादी वाले दो जिलों हरिद्वार और देहरादून में शराबखोरी चिंताजनक स्तर तक पहुंच गयी है। जहां करीब 50 फीसदी लोग एल्कोहल के सेवन की चपेट में हैं। ये निष्कर्ष एम्स ऋषिकेश द्वारा किए गए एक सर्वेंक्षण पर आधारित हैं,  जिसमें दो साल की अवधि के दौरान दोनों जिलों के 400 लोगों का साक्षात्कार लिया गया तथा उनके खून के नमूनों की जांच की गयी।

एम्स, ऋषिकेश के सब डीन कुमार सतीश रवि ने प्रकाशित हो चुके इस सर्वेंक्षण के नतीजों को साझा करते हुए कहा कि दोनों जिलों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा झुग्गियों में रहने वाले लोगों के परीक्षण में 30-49 आयु वर्ग के लोगों में शराब के सेवन की लत ज्यादा देखने को मिली और पाया गया कि इस आयु वर्ग में 72 फीसदी पुरूष और 28 फीसदी महिलायें शराबखोरी की चपेट में हैं।

उन्होंने बताया कि शादीशुदा जोड़ों में 38 फीसदी तथा अविवाहितों में 28 फीसदी तथा तलाकशुदा एवं विधवाओं में 33 फीसदी शराब के सेवन की आदत पायी गयी।एम्स के एनाटोमी विभाग के सहायक प्रोफेसर रवि ने बताया कि सर्वेंक्षण में शामिल लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा परिभाषित सभी श्रेणियों के थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं में भी एल्कोहल के प्रति रूचि का चलन बढ़ता दिखायी दे रहा है।

दोनों जिलों में शराबखोरी की बढ़ती लत के लिए रवि बेरोजगारी, अशिक्षा, आर्थिक असमानता और शराब पीने के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता के अलावा इस आदत से छुटकारा दिलाने के लिए पुनर्वास केंद्रों और इलाज की कमी को मानते हैं।

रवि ने बताया कि जल्द ही यह सर्वेंक्षण प्रदेश के चार अन्य पहाड़ी जिलों चमोली, उत्तरकाशी, पौडी और टिहरी में भी किया जायेगा। यह सर्वेंक्षण उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों की ओर भी ध्यान केन्द्रित किया जायेगा ताकि यह भी पता चल सके कि शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क हादसों के लिए कहां तक जिम्मेदार है।

सुषमा स्वराज ने किया खुलासा- 39 भारतीयों को इराक भेजने वाला एजेंट अब भी लोगो को भेज रहा है विदेश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर