लाइव न्यूज़ :

एम्स आरडीए ने आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी में प्रशिक्षण देने संबंधी अधिसूचना वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर एम्स रेजीडेंट चिकित्सक संघ (आरडीए) ने सोमवार को भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद की एक अधिसूचना को वापस लिये जाने की मांग की जिसमें स्नातकोत्तर आयुर्वेद चिकित्सकों को जनरल सर्जिकल प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया है।

आरडीए ने कहा कि इससे ‘नीमहकीमी’ बढ़ेगी और यह लोगों की सेहत के लिए खतरनाक होगा।

भारतीय आयुर्विज्ञान संघ (आईएमए) ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति में काम कर रहे सभी डॉक्टरों से नये नियमों के विरोध में 11 दिसंबर को गैर-जरूरी तथा गैर-कोविड सेवाएं रोकने का आह्वान किया है।

संघ ने कहा कि आईसीयू तथा सीसीयू समेत आपातकालीन सेवाएं यथावत चलेंगी।

आईएमए ने कहा कि देशभर में आधुनिक चिकित्सा पद्धति में काम करने वाले डॉक्टर मंगलवार को दोपहर 12 से दो बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए नयी अधिसूचना के खिलाफ 20-20 के छोटे समूहों में 10 हजार से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन करेंगे।

आरडीए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखे पत्र में चिकित्सा की ‘विधाओं को मिलाने’ पर आपत्ति जताई है और कहा कि इससे आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है जो घातक साबित हो सकता है।

उसने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति काफी अनुसंधान के बाद समय के साथ विकसित हुई है।

एम्स आरडीए ने कहा, ‘‘आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की यह यात्रा आयुर्वेद से पूरी तरह अलग है। इसलिए विभिन्न विधाओं की अधूरी जानकारी रखने वाले डॉक्टरों द्वारा हमारे मरीजों का इलाज करना ना तो वैध है और ना ही सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू