लाइव न्यूज़ :

भोपाल के चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार की एम्स आरडीए ने निंदा की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल एम्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडीए) ने भोपाल में कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा एक सरकारी चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने की निंदा की और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की कि षड्यंत्रकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

एक रोगी की मौत के बाद हुई घटना के कारण डॉ. योगेन्द्र श्रीवास्तव ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आरडीए ने कहा कि घटना से अग्रिम मोर्चे के कई कर्मियों का हौंसला टूटेगा जिन्होंने कोविड-19 महामारी और उससे पहले भी अपने हित नहीं देखकर लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी है।

इसने मांग की कि षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा, ‘‘कल की घटना कोई अलग नहीं थी और पूरे देश में चिकित्सकों को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन पर रोगियों का बोझ होता है और काम का तनाव होता है, खासकर कोविड-19 महामारी के समय में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर