लाइव न्यूज़ :

Corona Alert: एम्स में 35 वर्षीय नर्स कोरोना पॉजिटिव, 40 डॉक्टर-मेडिकल स्टॉफ सेल्फ क्वारंटाइन में

By निखिल वर्मा | Updated: April 24, 2020 14:20 IST

कोरोना वायरस से जंग में देश भर में डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टॉफ कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थेभारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 23 हजार पार पहुंच गई है और 718 लोगों की मौत हुई है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में 35 वर्षीय मेल नर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के 40 डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टॉफ को सेल्फ क्वारंटान में चले गए हैं। यह जानकारी एम्स के अधिकारियों ने दी है। एम्स के अधिकारियों ने कहा है कि सेल्फ क्वारंटाइन का कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है। सभी मेडिकल कर्मियों का कोरोना वायरस टेस्ट 5 दिन बाद किया जाएगा। सभी लोगों की पहचान कर ली गई है।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। वहीं इस बीमारी से दो और लोगों की मौत भी हो गयी। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 50 मृतकों में से 27 लोगों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी।

अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की उम्र 50-59 वर्ष के बीच थी तथा 10 मृतकों की आयु 50 वर्ष से कम थी। नगर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार रात तक 2,248 और मृतकों की संख्या 48 थी। दो और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हो गई और कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या तक 23,077 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के 17,610 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 4,748 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। एक मरीज विदेश चला गया था। हालांकि, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि कोरोना वायरस के अब तक कुल 23,502 पुष्ट मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में रिपोर्ट किए गए कोविड-19 के कुल 23,077 मामलों में से 77 विदेशी नागरिक हैं।

महाराष्ट्र में हुई सबसे ज्यादा मौतें

मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार शाम से अब तक कुल 32 मौतें हुई हैं, जिनमें से 14 मौतें महाराष्ट्र में, नौ गुजरात में, तीन उत्तर प्रदेश में और दो-दो मौतें दिल्ली, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हुई हैं। 718 मौतों में से, 283 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, इसके बाद गुजरात का नंबर है, जहां 112 मौतें हुई हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 50, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27 मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 24-24, तमिलनाडु में 20 और कर्नाटक में 17 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 16 मौतें हुई हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 15 मौतें हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाएम्सडॉक्टरदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की