लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक कभी धर्मनिरपेक्षता के बारे में अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेगी: पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:34 IST

Open in App

कोयंबटूर, 15 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को धार्मिक अल्पसंख्यकों को निरंतर समर्थन देते रहने का आश्वासन दिया तथा राज्य सरकार के वित्तीय सहयोग से यरूशलम का तीर्थाटन करने वालों की संख्या प्रति वर्ष 600 से बढ़ाकर 1000 करने की घोषणा की।

पलानीस्वामी ने ईसाइयों के कई प्रतिवेदनों पर सकारात्मक ढंग से विचार करने का वादा किया। उन्होंने अप्रैल में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठजोड़ की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि चुनावी गठबंधन विचारधारा से अलग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टियां भले ही चुनाव के दौरान गठबंधन करती हों लेकिन विचारधारा स्थायी हैं तथा धर्मनिरपेक्षता, भाईचारा, सद्भाव एवं भेदभाव नहीं करने की अन्नाद्रमुक की विचारधारा से बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यहां तमिलनाडु क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक फेडरेशन के सम्मेलन में कहा, ‘‘ चुनाव आते हैं और जाते हैं लेकिन विचारधारा चुनाव के गठबंधन से भिन्न होती है ।’’

उन्होंने कहा कि लोग अपने धर्म का पालन करते हैं और सरकार किसी को धर्म के मामले में हस्तक्षेप नहीं करने देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां