लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने किया फिल्म 'सरकार' का जमकर विरोध, अब हटाए जाएंगे आपत्तिजनक दृश्य

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 9, 2018 05:15 IST

अन्नाद्रमुक का कहना है कि इस फिल्म में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के संदर्भ के साथ ही सरकार की कुछ कल्याणकारी योजनाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाया गया है, जिसको फिल्म से हटाया जाए।

Open in App

तमिल स्टार विजय की फिल्म 'सरकार' को लेकर अन्नाद्रमुक ने गुरुवार (8 नवंबर) को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने कोयंबटूर और पुडुचेरी की सड़कों पर लगे फिल्म के पोस्टरों को फाड़ डाला। साथ ही साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

अन्नाद्रमुक का कहना है कि इस फिल्म में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के संदर्भ के साथ ही सरकार की कुछ कल्याणकारी योजनाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाया गया है, जिसको फिल्म से हटाया जाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद फिल्म निर्माता ने आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने और दिवंगत जयललिता के संदर्भों को म्यूट करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी फिल्म उद्योग से जुड़े एक संगठन ने दी है। दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'सरकार' के बारे में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के नेताओं व वरिष्ठ मंत्रियों ने विवादित दृश्यों को फिल्म से हटाने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की धमकी दी।

वेस्ट जोन थियेटर ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम सुब्रमण्यम ने कहा कि उन्होंने सन पिक्चर्स के साथ बातचीत की है और फिल्म के तमिलनाडु वितरक ने उनसे कहा है कि आपत्तिजनक दृश्यों के साथ फिल्म नहीं दिखायी जा सकती।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता ने कहा है कि वे गुरुवार रात फिल्म के दृश्यों को संपादित करेंगे। सेंसर बोर्ड के (मंजूरी वाले) एक पत्र के बाद हम शुक्रवार (दोपहर ढाई बजे) से संपादित संस्करण को दिखाएंगे।

टॅग्स :एआईडीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतएआईएडीएमके छोड़कर डीएमके में शामिल 3 बार के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति हलचल, NDA को बड़ा झटका, बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब