लाइव न्यूज़ :

AIADMK नेता ने कहा-कमल हासन सिर्फ फिल्मों में ही बन सकते हैं मुख्यमंत्री, एमएनएम ने यूं दिया जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2019 13:24 IST

एमएनएम प्रवक्ता मुरली अब्बास ने राजू की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि मंत्री के बयान ने हमारी के पार्टी के हो रहे विकास से एआईडीएमके की चिंता को दर्शाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईडीएमके नेता ने कहा कमल हासन को तमिलनाडु की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। अब्बास ने राजू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एआईडीएमके मंत्री तो फिल्मों में भी सीएम नहीं बन सकते।

एआईडीएमके  नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेल्लुर के राजू ने शनिवार को कमल हासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह केवल फिल्मों में मुख्यमंत्री बन सकते हैं वास्तविक जीवन 'में नहीं।' राजू ने कहा कमल हासन को तमिलनाडु की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कमल हासन एक बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव परिणामों ने दिखाया है कि लोग उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

राजू ने यह भी कहा कि एआईडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें तमिलनाडु के लोगों द्वारा व्यापक रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने कहा 'पार्टी शुरू करते समय कमल ने कहा था कि वह फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगे। लेकिन वह अपना वादा निभाने में असफल रहे। अब वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो में भी काम कर रहे हैं। एमजीआर एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने तमिल लोगों का दिल जीता है। कमल लोगों का दिल नहीं जीत सके और वे केवल फिल्मों में ही सीएम बन सके।'

राजू ने यह भी दावा किया कि लोग एमएनएम प्रमुख को एक गंभीर राजनीतिज्ञ के रूप में नहीं ले रहे थे। राज्य में हर कोई उन्हें (कमल) सिर्फ एक अभिनेता के रूप में देखता है। इधर, एमएनएम प्रवक्ता मुरली अब्बास ने राजू की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि मंत्री के बयान ने हमारी के पार्टी के हो रहे विकास से एआईडीएमके की चिंता को दर्शाया है।

अब्बास ने कहा 'हमारी पार्टी ज्यादा पुरानी नहीं हैं। लेकिन, फिर भी हमने चुनावों में लगभग पांच फीसदी वोट हासिल किए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों लेकर एआईएडीएमके हमसे डर रही है। अब्बास ने राजू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एआईडीएमके मंत्री तो फिल्मों में भी सीएम नहीं बन सकते।

उन्होंने कहा 'चूंकि उनकी विचारधाराओं और विचारों की आलोचना करने के लिए उनके पास (एआईएडीएमके के लोगों के पास) कोई बिंदु नहीं है। इसलिए वे व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। हम इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहते हैं। राजू कह रहे हैं कि हमारे नेता केवल फिल्मों में सीएम हो सकते हैं। लेकिन, मैं दावा करता हूं कि राजू फिल्मों में भी बतौर सीएम काम नहीं कर सकते।' 

टॅग्स :तमिलनाडुएआईडीएमकेकमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतएआईएडीएमके छोड़कर डीएमके में शामिल 3 बार के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति हलचल, NDA को बड़ा झटका, बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर