लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने मुल्लापेरियार पर नए बांध के केरल के प्रस्ताव पर गौर नहीं करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:50 IST

Open in App

चेन्नई, 13 नवंबर तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह मुल्लापेरियार में एक नए बांध के संबंध में केरल के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दे। इसके साथ ही पार्टी ने इस मुद्दे पर अगली कार्रवाई पर विचार करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि केरल सरकार ने बेबी बांध की मजबूती के लिए कार्य की खातिर पेड़ों की कटाई की मंजूरी के संबंध में अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश को रद्द कर दिया तथा इस विवाद को लेकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि इस आदेश को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पहले मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर को 142 फुट तक बढ़ाने, बेबी बांध में मरम्मत कार्य करने, इसे मजबूत बनाने और बाद में जल स्तर को 152 फुट तक बढ़ाने की अनुमति दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि "केरल सरकार को बेबी बांध से संबंधित कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।’’

अन्नाद्रमुक नेता ने नए बांध के लिए केरल की मांग और राज्य के इस बयान का भी जिक्र किया कि अगले महीने मुख्यमंत्री स्तर की वार्ता में तमिलनाडु के साथ इस मामले पर चर्चा की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि स्टालिन ने पेड़ों की कटाई के लिए मंजूरी मिलने के तुरंत बाद केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन को धन्यवाद दिया था, लेकिन वह बाद की घटनाओं पर 'चुप' हैं जो 'आश्चर्यजनक' है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी