लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने द्रमुक पर ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:03 IST

Open in App

विपक्षी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया। अन्नाद्रमुक ने द्रमुक पर उसके नेताओं को निशाना बनाकर कोविड प्रबंधन में अपनी कथित नाकामयाबी को छिपाने का भी आरोप लगाया। अन्नाद्रमुक के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम, समन्वयक और संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ज्ञापन में सत्तारूढ़ द्रमुक के ‘‘सरकारी तंत्र के दुरुपयोग’’ और इसके ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और प्रतिशोध’’ का विवरण दिया गया है। बाद में यहां पत्रकारों से बात करते हुए पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार ने महामारी की स्थिति को ठीक से नहीं संभाला और ‘‘इसे छिपाने’’ के लिए उनकी पार्टी के नेताओं को ‘‘झूठे मामलों’’ में फंसाने सहित विभिन्न कृत्यों का सहारा ले रही थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘द्रमुक सरकार सभी मोर्चो पर हार गई है और सत्तारूढ़ दल के सदस्य घोटालों में लिप्त हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार महामारी को रोकने में असमर्थ रही है और इसे छिपाने के लिए अन्नाद्रमुक नेताओं, पूर्व मंत्रियों और पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उनका इरादा भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई करना है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘द्रमुक की 100 दिन की उपलब्धि ‘‘वसूली’’ है। उन्होंने कहा कि द्रमुक शासन के 100 से अधिक दिनों में, लोगों को चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इस अवधि के दौरान यह इसकी उपलब्धि है।गौरतलब है कि छह अप्रैल के चुनावों में अन्नाद्रमुक को पछाड़ने के बाद, एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक ने इस साल सात मई को पदभार ग्रहण किया था और 14 अगस्त को 100 दिन पूरे किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारतTamil Nadu Elections 2026: एनडीए ने तमिलनाडु में सीटों का बँटवारा तय किया, 234 में से AIADMK 178 और बीजेपी 27 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भारतTamil Nadu Election Date 2026: तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख, सीटें, मतदाता, मुख्य चेहरे और अन्य अहम आंकड़े

भारतAIADMK से निकाली गईं नेता शशिकला ने तमिलनाडु चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, पार्टी झंडे का किया अनावरण

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप