लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीजों में फेफड़ों के संक्रमण की गंभीरता का पता लगाने के लिए एआई-आधारित सॉफ्टवेयर

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 फरवरी भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) के शोधकर्ताओं ने नार्वे में ओस्लो विश्वविद्यालय अस्पताल और एडगर विश्वविद्यालय के सहयोग एक नया सॉफ्टवेयर उपकरण विकसित किया है जो कोविड-19 मरीजों में फेफड़ों के संक्रमण की गंभीरता का खुलासा करता है।

बेंगलुरु स्थित आईआईएस ने एक बयान में कहा कि जर्नल ‘‘आईईईई ट्रांजेक्शंस ऑन न्यूरल नेटवर्क्स एंड लर्निंग सिस्टम’ में प्रकाशित एक अध्ययन में इसका उल्लेख किया गया है।

बयान में कहा गया है कि कोविड-19 श्वसन प्रणाली, विशेष रूप से फेफड़ों के ऊतकों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। एक्स-रे या सीटी स्कैन जैसे तरीके यह निर्धारित करने में मददगार साबित हो सकते हैं कि संक्रमण कितना गंभीर है।

इसमें कहा गया है कि आईआईएससी में ‘कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंस एंड इंस्ट्रूमेंटेशन और एप्लाइड फिजिक्स’ के विभागों द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर उपकरण को ‘एनमनेट’ कहा जाता है।

आईआईएस के अनुसार, ‘‘यह ऐसा उपकरण है जो डॉक्टरों को स्वचालित सहायता प्रदान कर सकता है और इसलिए तेजी से निदान और कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन में मदद करता है।’’

बयान में कहा गया है कि इससे कोविड-19 मरीजों में फेफड़ों के संक्रमण की गंभीरता का पता लगाया जा सकता है।

आईआईएस ने कहा कि यह सॉफ्टवेयर उपकरण जनता के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर