लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया ने की 25-25 लाख रुपये के अंतरिम भुगतान की घोषणा

By संदीप दाहिमा | Updated: June 14, 2025 20:38 IST

विमानन कंपनी एअर इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि वह अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन और जीवित बचे लोगों को 25-25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देAhmedabad Plane Crash: एअर इंडिया ने की 25-25 लाख रुपये के अंतरिम भुगतान की घोषणा

Ahmedabad Plane Crash: विमानन कंपनी एअर इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि वह अहमदाबादविमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन और जीवित बचे लोगों को 25-25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि यह अंतरिम भुगतान मूल कंपनी ‘टाटा संस’ द्वारा पहले घोषित किए गए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अतिरिक्त है। चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 यात्रियों को ले जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों सहित 270 लोगों की मौत हो गई।

एअर इंडिया ने कहा, ‘‘हमारे निरंतर प्रयासों के तहत एअर इंडिया तात्कालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए मृतकों के परिवार और जीवित बचे लोगों को 25-25 लाख रुपये या लगभग 21,000 ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग का अंतरिम भुगतान प्रदान करेगी।’’ उसने बताया कि यह राशि ‘टाटा संस’ द्वारा पहले ही घोषित एक करोड़ रुपये या लगभग 85,000 ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग की मदद के अतिरिक्त दी जाएगी। विमानन कंपनी ने कहा, ‘‘एअर इंडिया हाल में हुई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।’’

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअहमदाबादएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह