लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने फिर छेड़ा आंदोलन, भूख हड़ताल से पहले पुलिस ने पहुंचाया हवालात

By स्वाति सिंह | Updated: August 19, 2018 12:57 IST

इस अनशन को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगी थी लेकिन उनकी इस अनुमति को मंजूरी नहीं मिली।

Open in App

अहमदाबाद, 19 अगस्त: अहमदाबाद में पुलिस ने रविवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। रविवार को हार्दिक सहित पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के 19 संयोजक किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर भूख हड़ताल के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

बताया जा रहा है कि इस अनशन को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगी थी लेकिन उनकी इस अनुमति को मंजूरी नहीं मिली। बावजूद इसके वह रविवार को भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे।   

इससे पहले शनिवार को पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन के लिए आवश्यक अनुमति को लेकर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की थी। उन्होंने रूपाणी को एक खुले पत्र में कहा कि लगातार अनुरोधों के बाद भी प्रशासन ने ना तो पुलिस की अनुमति दी है ना ही उन्हें प्रदर्शन के लिए कहीं जगह मुहैया कराया है।

पटेल ने घोषणा की है कि वह पाटीदार (पटेल) समुदाय के लिए आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने की खातिर निकोल इलाके में एक मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। हालांकि, नगर निकाय ने मैदान को पार्किंग इलाके में तब्दील कर दिया है।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत