लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad and Vadodara Municipal Corporation: भाजपा में बदलाव, अहमदाबाद और वड़ोदरा में नए महापौर और उप मेयर, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2023 20:09 IST

Ahmedabad and Vadodara Municipal Corporation: अहमदाबाद के शाहीबाग वार्ड से पार्षद जैन को यहां एएमसी की आमसभा की बैठक में ध्वनि मत से महापौर चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देजैन ने किरीट परमार का स्थान लिया। किरीट परमार का ढाई वर्ष का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है।देवांग दानी को ढाई साल के कार्यकाल के लिए एएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।

Ahmedabad and Vadodara Municipal Corporation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद प्रतिभा जैन सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की महापौर चुनी गईं, जबकि जतिन पटेल को उप महापौर बनाया गया। अहमदाबाद के शाहीबाग वार्ड से पार्षद जैन को यहां एएमसी की आमसभा की बैठक में ध्वनि मत से महापौर चुना गया।

जैन ने किरीट परमार का स्थान लिया। किरीट परमार का ढाई वर्ष का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है। नियमानुसार, शेष ढाई वर्ष के लिये यह पद महिला पार्षद के लिये आरक्षित होता है। बैठक में जतिन पटेल को उप महापौर चुना गया, जबकि देवांग दानी को ढाई साल के कार्यकाल के लिए एएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।

इसी तरह, सोमवार को पिंकी सोनी को भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) का नया महापौर चुना गया। वह ढाई साल के लिए पद संभालेंगी। चिराग बारोट को वीएमसी का उप महापौर बनाया गया है, जबकि डॉ शीतल मिस्त्री को वीएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। 

टॅग्स :गुजरातBJPअहमदाबादवडोदरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी