लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि गरबा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जब गरबे से हुआ यात्रियों का स्वागत, न्यू जर्सी के पुलिस वालों ने भी खेला डांडिया, देखें वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: October 18, 2018 11:52 IST

Garba Dance video at Ahmedabad Airport:आधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलकर पैसेंजर्स का स्वागत करने का इससे अच्छा तरीका कोई भी नहीं है।

Open in App

देश में इस समय नवरात्रि की धूम हैं। जहां लोग मां दुर्गा की उपासना कर रहे हैं, उनके 9 स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं तो वहीं लोग दुर्गा पूजा देखने और गरबा करने प्लान बना रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में दशहरे का अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को गुजरात के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ये रंग देखने को मिला। जब यात्रियों और एयरपोर्ट कर्माचारियों ने मिलकर साथ में गरबा किया। 

एयरलाइंस के कर्मचारियों नें अपने यात्रियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जबर्दस्त गरबा करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद आने वाले ज्यादातर यात्री भी उनके साथ गरबा के रंग में रंग गए और एयरपोर्ट पर गरबा के मूव्स दिखने लगे। दरअसल नवरात्रि के दिनों में पूरे गुजरात में गरबा खेला जाता है। जिसके उपलक्ष्य में एयरपोर्ट पर भी गरबा का रंग दिखाई दिया। इसी के चलते अपने यात्रियों का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भी कर्मचारियों समेंत यात्रियों ने गरबा खेला। 

 

ट्वीटर पर अपलोड हुआ गरबे का ये वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। आधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलकर पैसेंजर्स का स्वागत करने का इससे अच्छा तरीका कोई भी नहीं है। उनका मनना है कि ऐसे कई पैसेंजर्स होते हैं जो नवरात्रि के दिन कहीं बाहर जाते हैं या ऐसे यात्री भी होते हैं जो बाहर से आते हैं तो उनको गुजरात की परंपरा दिखाने का ये कुछ नया तरीका है। 

सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो और भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी पुलिस अधिकारी गरबा करता दिखाई दे रहा है। वीडियों के मुताबिक न्यू जर्सी में जब हिन्दू समुदाय ने गरबा करना शुरू किया तो उन्हें रोकने यहां के पुलिस अधिकारी आए मगर फिर सबके साथ मिलकर गरबा करने लगे। 

 

टॅग्स :नवरात्रिवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील