लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित होने के कुछ हफ्ते बाद अहमद पटेल आईसीयू में भर्ती

By भाषा | Updated: November 15, 2020 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके परिवार ने रविवार को दी। पटेल कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

पटेल के परिवार ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने कोषाध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पटेल (71) ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘परिवार की तरफ से हम बताना चाहेंगे कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। उन्हें अब आगे के उपचार के लिए गुड़गांव (गुरुग्राम)के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में बने हुए हैं...हम आपसे आग्रह करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘हम अहमद पटेल जी के शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पार्टी को हर कदम पर उनके मार्गदर्शन की जरूरत है।’’

पटेल को ‘भारतीय राजनीति में असाधारण हस्ती’ करार देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ‘‘ मैं उनकी असाधारण विशेषताओं का प्रशंसक रहा हूं और मैं उनके शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कई बड़ी जीत हासिल की है , प्रार्थना करता हूं कि यह एक और जीत हो। ’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘अपने दोस्त और कॉमरेड अहमद पटेल के लिए काफी चिंतित हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके जल्द ठीक होने के लिए आप सभी प्रार्थना करें।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मनीष तिवारी और सचिन पायलट जैसे कई कांग्रेस नेताओं ने पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि इसे पहले अभिषेक सिंघवी और तरुण गोगोई सहित कांग्रेस के कई नेता कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे