लाइव न्यूज़ :

केटीआर ने अमित शाह को ओपन लेटर लिख पूछे 27 सवाल, भाजपा पर लगाया तेलंगाना में लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 10:29 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव (केटीआर) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 27 सवाल किए और उन्हें चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में तेलंगाना के प्रति ईमानदार हैं तो जनसभा में अपने भाषण के दौरान उनका जवाब दें। केटीआर ने अपने ओपन लेटर में भाजपा पर तेलंगाना में लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकेटीआर ने कहा कि भाजपा ने तेलंगाना से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों की हर जरूरत को युद्ध स्तर पर पूरा किया। केटीआर ने शाह से पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना को केंद्र निधि के आवंटन के बारे में भी पूछा।

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना जाने वाले हैं। ऐसे में उनकी यात्रा से पहले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव (केटीआर) ने भाजपा के वरिष्ठ नेता को उनकी पार्टी द्वारा दक्षिणी राज्य के साथ किए जा रहे "अन्याय" पर एक ओपन लेटर लिखा है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने अपने पत्र में भाजपा पर तेलंगाना में लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तेलंगाना से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों की हर जरूरत को युद्ध स्तर पर पूरा किया। टीआरएस नेता ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा तेलंगाना के साथ सौतेले व्यवहार पर अमित शाह से 27 सवाल किए और उन्हें चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में तेलंगाना के प्रति ईमानदार हैं तो जनसभा में अपने भाषण के दौरान उनका जवाब दें।

उन्होंने कहा, "हम तेलंगाना के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत अपने उचित हिस्से की मांग करेंगे।" तेलंगाना के नेता के 27 प्रश्नों में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत किए गए वादों की भाजपा की अनदेखी, तेलंगाना में केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान/मेडिकल कॉलेज की अनुपलब्धता और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज द्वारा एक सिंचाई परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने के चुनावी वादे के लंबित वादे जैसे विषय शामिल थे।

केटीआर ने शाह से पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना को केंद्र निधि के आवंटन के बारे में भी पूछा। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (एनसीएफएल) का उद्घाटन करेंगे और राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा में तेलंगाना में भाजपा की महीने भर चलने वाली 'प्रजा संग्राम यात्रा' चरण -2 के समापन दिन एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'प्रजा संग्राम यात्रा' का दूसरा चरण पिछले महीने डॉ बीआर अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुरू हुआ था।

टॅग्स :KT Rama RaoTelanganaअमित शाहभारतीय जनता पार्टीBharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर