लाइव न्यूज़ :

आगरा : युवक ने फेसबुक लाइव पर आत्महत्या की, दरोगा समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:58 IST

Open in App

आगरा, तीन नवंबर आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता गांव निवासी एक युवक द्वारा फेसबुक लाइव पर आत्महत्या करने के मामले में एक दारोगा सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि सेना में भर्ती होने का सपना टूटने पर कृष्ण मुरारी ने फेसबुक लाइव करके ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कृष्ण मुरारी का अपने चचेरे भाई लाखन, उसकी पत्नी लज्जा और पुत्र मोनू से विवाद हो गया था। इस मामले में लाखन ने कृष्ण मुरारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी पर तैनात एसआई केशव ने इस मामले में कृष्ण मुरारी और उसके परिवार का उत्पीड़न किया, उनसे कथित रूप से 10 हजार रुपये रिश्वत ली, इसके बावजूद निष्पक्ष जांच नहीं की।

उन्होंने बताया कि कृष्ण मुरारी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण उसका सपना टूट गया।

पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, कृष्ण मुरारी के परिजनों की तहरीर पर मृतक के चाचा लाखन, चाची लज्जा और चचेरे भाई मोनू और पूर्व में चौकी पर तैनात दरोगा केशव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर