लाइव न्यूज़ :

UP News: आगरा, मथुरा के प्राइवेट स्कूलों को मिली धमकी, ईमेल में बम धमाके की कही बात; मचा हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 14:21 IST

UP News:  यह ईमेल मंगलवार दोपहर में आया जिसके बाद स्कूल ने तुरंत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचित किया।

Open in App

UP News: आगरा और मेरठ में निजी स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले जिसके बाद बम निरोधक और श्वान दस्ते ने स्कूलों के परिसर की गहन तलाशी ली लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले ने बताया कि शहर के श्री राम स्कूल और ग्लोबल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने दोनों स्कूलों की गहन तलाशी ली। किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’ अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में जुट गए। साइबर प्रकोष्ठ ने इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है।

भोसले ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये ईमेल कोलकाता से आए थे। दोषियों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।’’ मेरठ में, दीवान पब्लिक स्कूल को ईमेल भेजकर धमकी दी गई जिसके बाद अधिकारी सतर्क हो गए। यह ईमेल मंगलवार दोपहर में आया जिसके बाद स्कूल ने तुरंत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचित किया।

जिलाधिकारी वीके सिंह ने बताया कि मेरठ में सभी स्कूल कांवड़ यात्रा की वजह से बंद हैं, इसलिए कोई अफरा-तफरी जैसा माहौल नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :आगरामथुराबमSchool Education Departmentउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर