लाइव न्यूज़ :

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के बीच केंद्र ने दो टूक कहा- वापस नहीं होगा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 17:29 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तीनों सेना के प्रमुख के साथ बैठक की। इसके बाद योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए तीनों सेना के प्रमुखों ने प्रेस कान्फ्रेंस की।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य अधिकारी ने कहा- हम सेना में युवा चाहते हैंसेना की औसत आयु 30 के पार जाने पर जताई चिंताकहा- रियायतों पर पहले से ही हो रहा था विचार

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना का देशभर में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्र के द्वारा यह स्पष्ठ संदेश दे दिया गया है कि सरकार इस योजना को वापस नहीं लेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तीनों सेना के प्रमुख के साथ बैठक की। इसके बाद योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए तीनों सेना के प्रमुखों ने प्रेस कान्फ्रेंस की। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने केंद्र की योजना का पूरा खाका रखा। 

इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि यह योजना वापस नहीं की जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि सेना की औसत आयु तीस के पार है जो एक चिंता का विषय है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र ने विरोध और आगजनी के कारण 'अग्निपथ' योजना में रियायतें नहीं दीं, बल्कि इन रियायतों पर पहले से ही काम चल रहा था। 

उन्होंने कहा कि 'अग्निपथ' योजनाकारों को विरोध की आशंका नहीं थी क्योंकि सशस्त्र बल अनुशासन के लिए खड़े होते हैं और केवल अनुशासित आवेदक ही पूर्व में शामिल होते हैं। शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि कोविड​​​​-19 महामारी और लंबे लॉकडाउन के बाद 'अग्निपथ' योजना को लागू किया गया है।

उन्होंने कहा, "अग्निपथ योजना को लागू करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा, "अपनी युवा ताकतों को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर हमारी लंबी चर्चा हुई है। हमने विदेशी ताकतों का भी अध्ययन किया है। हम सेना में युवा चाहते हैं। युवा जोखिम लेने वाले हैं, उनमें जुनून है, जोश और होश समान अनुपात में है।"

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा ने कहा कि सेना भर्ती के लिए रैलियां अगस्त की पहली छमाही में शुरू होंगी और 'अग्निवीर' की पहली खेप दिसंबर के पहले सप्ताह तक आ जाएगी। दूसरी खेप फरवरी तक आएगी। अधिकारी ने कहा कि सेना 83 भर्ती रैलियां करेगी और देश के 'हर गांव' को छूएगी।

वहीं नेवी के लिए 'अग्निवीर' का पहला जत्था 21 नवंबर तक प्रशिक्षण के लिए ओडिशा के आईएनएस चिल्का पहुंचेगा। वायु सेना इस साल दिसंबर तक 'अग्निवीर' के पहले बैच का नामांकन करेगी और प्रशिक्षण उसी महीने शुरू होगा।

टॅग्स :Armed Forcesइंडियन एयर फोर्सभारतीय नौसेनाराजनाथ सिंहRajnath Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी