लाइव न्यूज़ :

'अग्निपथ' के विरोध में बलिया रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, प्रदर्शनकारियों ने पथराव के बाद ट्रेन में लगाई आग

By अनिल शर्मा | Updated: June 17, 2022 13:14 IST

बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ गुंडे वहां पहुंचे लेकिन उन्हें ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया। उन्होंने पथराव का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बलिया स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन पर पत्थरबाजी कर उसके शीशे तोड़ दिएएसपी आरके नैय्यर ने बताया कि कुछ छात्रों ने ट्रेन की खिड़की के शीशे को तोड़ने का प्रयास किया और ट्रेन में आग लगा दी

बलियाः सेनाओं में भर्ती की केंद्र की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ देशभर में बवाल मचा हुआ है। यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों से इस योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया। 

खबर के मुताबिक बलिया स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन पर पत्थरबाजी कर उसके शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उसमें आग लगा दी। बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ गुंडे वहां पहुंचे लेकिन उन्हें ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया। उन्होंने पथराव का प्रयास किया। कार्रवाई की जा रही है। बलिया डीएम ने कहा कि स्टेशन पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

इस घटना के बाबत एसपी आरके नैय्यर ने मीडिया को बताया कि बलिया आरएस और स्टेडियम में सभा के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डीएम ने छात्रों से बात की और उन्हें तितर-बितर किया। उन्होंने एक ट्रेन में आग लगाए जाने की भी जानकारी दी। एसपी ने कहा, कुछ छात्रों ने खिड़की के शीशे को तोड़ने का प्रयास किया और एक खाली सुनसान ट्रेन में आग लगा दी। उन्होंने कहा, यह सब रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में गश्त जारी है।

बता दें, बिहार में ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आक्रोशित युवाओं का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्र्रेन की 28 बोगियों में आग लगा दी। समस्तीपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डब्बों को आग के हवाले कर दिया। ना सिर्फ बिहार यूपी बल्कि दक्षिण राज्य तेलंगाना में भी हिंसक विरोध की घटना हुई। शुक्रवार यहां सिकंदराबाद ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के इंदौर में भी ट्रेनों को रोककर पथराव किए गए हैं।

उधर, हरियाणा के पलवल में हिंसक प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने एहतियाती तौर पर फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबलियाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?