लाइव न्यूज़ :

दोपहर के मुख्य समाचारः जुमे की नमाज के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात, विमान हादसे में 15 की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2019 14:34 IST

27 दिसंबर को दोपहर के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं।

Open in App

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सबको साथ लिए बगैर हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती।

- दिल्ली पुलिस प्रदर्शन प्रदर्शनों की आशंका के चलते राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात

- शुक्रवार की नमाज और कुछ संगठनों द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का आह्वान करने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी जिले के कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। कुछ स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

- कजाकिस्तान विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, 66 अन्य घायल। कजाख्स्तान के अल्माती अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कम से कम 66 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से 50 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- ओडिशा नायडू दौरा रद्द खराब मौसम के कारण वेंकैया नायडू की ओडिशा यात्रा रद्द बोलंगिर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी।

- कांग्रेस स्थापना दिवस स्थापना दिवस पर देश भर में फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ का देगी संदेश। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी।

- भारतीय कुश्ती में चमके दीपक, बजरंग और विनेश का दमदार प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय कुश्ती में ज्यादातर शीर्ष पहलवानों ने 2019 में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया लेकिन इनमें सबसे चमकता सितारा दीपक पूनिया रहे जबकि अनुभवी और ओलंपिक दिग्गज सुशील कुमार और साक्षी मलिक का खराब प्रदर्शन जारी रहा।

टॅग्स :राहुल गांधीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर