लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में हर गुरुवार -शनिवार लागू होगा लॉकडाउन, यहां जानिए क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

By स्वाति सिंह | Updated: July 20, 2020 17:42 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 42,487 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में प्रत्येक सप्ताह दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार और शनिवार को रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राज्य में प्रत्येक सप्ताह दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कहा, पूरे पश्चिम बंगाल में इस सप्ताह बृहस्पतिवार और शनिवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा

बता दें की पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 42,487 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इस घातक वायरस के कारण 36 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,112 तक पहुंच गई।

 

पश्चिम बंगाल में 63 और इलाके निषिद्ध क्षेत्र की सूची में शामिल किये गये

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के 63 और इलाकों को ''व्यापक आधार'' वाले निषिद्ध क्षेत्र की सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही राज्य में ऐसे क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 739 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर इन क्षेत्रों में पहले ही सख्त लॉकडाउन लागू है। अधिकारी ने बताया कि अब कोलकाता में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 24 से बढ़कर 32 हो गई है। इस महानगर में रोजाना राज्य के सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार ने हाल ही में निषिद्ध क्षेत्र और इसके आसपास के ''बफर जोन'' को मिलाकर ''व्यापक आधार'' वाला निषिद्ध क्षेत्र बनाया था।

चिह्नित निषिद्ध क्षेत्रों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन

इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ा दी थी। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की वजह से घोषित निषिद्ध क्षेत्र में लॉकडाउन की अवधि 15 जुलाई से बढ़कार 19 जुलाई कर दी गई।

गृह विभाग ने बताया कि ये निषिद्ध क्षेत्र कोलकाता में और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है। इसके अलावा जलपाईगुड़ी, मालदा, कूच बिहार, रायगंज और सिलिगुड़ी में निषिद्ध क्षेत्र हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नौ जुलाई की शाम पांच बजे से निषिद्ध क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?