लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की औसत गति 46 से घटकर 29 किमी/घंटे रह गई : सीएसई

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली की कुछ सड़कों पर वाहनों की औसत गति लॉकडाउन के समय जहां 46 किलोमीटर प्रति घंटे थी, वह लॉकडाउन के बाद घटकर 29 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई है, क्योंकि अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के कारण सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ गई है। यह जानकारी सोमवार को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने एक रिपोर्ट में दी।

रिपोर्ट इसलिए महत्वपूर्ण है कि सड़कों पर भीड़भाड़ के स्तर का वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण पर गंभीर असर हो रहा है।

सीएसई ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद भीड़भाड़ बढ़ने से संकेत मिलता है कि दिल्ली यातायात में कमी लाने के बदलाव के लिए तैयार नहीं है।’’

इसने गूगल मोबिलिटी रिपोर्ट से प्राप्त आंकड़ों की मदद से इस बदलाव का पता लगाया।

इसने गूगल से प्राप्त यातायात गति आंकड़ों का विश्लेषण किया ताकि भीड़भाड़ के स्तर को समझा जा सके, जिसका वाहन प्रदूषण पर गंभीर असर होता है।

जिन 12 बड़ी सड़कों का चयन किया गया उनमें एमजी रोड, एनएच44, सरदार पटेल मार्ग, बाहरी रिंग रोड, डॉ. के बी हेडगेवार मार्ग, श्री अरविंदो मार्ग, एनएच 9, मेहरौली-बदरपुर मार्ग, जीटी करनाल रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, द्वारका मार्ग और नजफगढ़ मार्ग शामिल है।

यह दिखाता है कि लॉकडाउन के बाद वाहनों की औसत गति घटकर 29 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो