लाइव न्यूज़ :

MP Results: चुनाव नतीजों के बाद 4 दिसंबर को आप ले सकते हैं मुफ्त में चाय की चुस्की, इंदौर में लगा पोस्टर बना चर्चा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 1, 2023 13:10 IST

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है कुछ ही घंटे के बाद यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार होगी लेकिन नतीजे से पहले सामने आए एग्जिट पोल के पलट भी अलग-अलग दावे नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी चुनाव नतीजों को लेकर चाय वाले का उत्साह4 दिसंबर को चाय पीने वालों को मिलेगी मुफ्त में चाय चुस्कीइंदौर की एक दुकान पर दिन भर चलेगा मुफ्त चाय पिलाने का दौर

इंदौर में चाय दुकान बनी चर्चा

इंदौर में एक चाय की दुकान पर लगा पोस्टर इन दोनों चर्चा का विषय बना है। दरअसल इंदौर के दवा बाजार में एक चाय की होटल संचालक में अपनी दुकान के बाहर एक पोस्टर लगाया है जिसमें लिखा गया है कि 3 तारीख को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए तो 4 दिसंबर की  सुबह से लेकर दोपहर 3 तक मुफ्त में कड़क चाय पिलाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इंदौर के दवा बाजार में चाय की दुकान लगाने वाले दिलीप जैन ने पोस्टर लगाया है कि चार दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बनने पर दिनभर चाय की चुस्की का दौर चलेगा। एक व्यक्ति जितनी बार चाय पीना चाहे पी सकता है। दिलीप जैन इसके पीछे बड़ी वजह मध्य प्रदेश में महंगाई को बता रहे हैं। चाय संचालक का कहना है कि महंगाई के कारण उनकी चाय की बिक्री पर भी असर हुआ है लेकिन यदि कांग्रेस सरकार में आती है और महंगाई को कम करने के कदम उठाती है तो यह उनके लिए अच्छी बात होगी और इसी उम्मीद के साथ चाय संचालक ने 4 दिसंबर को लोगों को मुफ्त में कड़क चाय पिलाने का ऐलान कर दिया है।

एग्जिट पोल में बीजेपी  है आगे

 हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल बता रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता के करीब है लेकिन कांग्रेस भी टक्कर में है और ऐसे में आम लोग भी अपने हिसाब से चुनाव नतीजे का आकलन कर रहे हैं और यही वजह है कि अब इस तरीके के वायदे भी किया जा रहे हैं जो चर्चा में  है।

दवा बाजार के बाहर चाय बेचने वाले दिलीप जैन हर दिन 500 से ज्यादा कप चाय बेचते हैं लेकिन 4 दिसंबर के लिए उन्होंने अभी से 1000 से ज्यादा चाय मुफ्त में बेचने की तैयारी कर रखी है। अब देखना ये होगा कि 3 दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजे किसकी सरकार बनाते हैं। और दिलीप जैन का मुफ्त चाय पिलाने का सपना कितना पूरा हो पता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगMadhya Pradeshइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर