लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के बाद पुडुचेरी ने मेकेदातु में कर्नाटक के बांध निर्माण का विरोध किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 जुलाई तमिलनाडु के बाद पुडुचेरी की एआईएनआरसी नीत राजग सरकार ने मेकेदातु में कावेरी नदी पर कर्नाटक के प्रस्तावित बांध का विरोध करने का फैसला किया है और मुख्यमंत्री एन रंगासामी केंद्र के साथ इस विषय को उठाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रंगासामी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करेंगे। वह आग्रह करेंगे कि कर्नाटक को बांध के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाए।

यह विषय कर्नाटक और पड़ोसी तमिलनाडु के बीच विवाद का कारण बन गया है। तमिलनाडु ने कहा कि अगर बांध बनाया जाता है, तो उसके हित प्रभावित होंगे। कर्नाटक ने कहा है कि परियोजना से पड़ोसी राज्य पर असर नहीं पड़ेगा। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा कि वह इस परियोजना पर आगे बढ़ेगी और इसके पूरा होने पर बेंगलुरू और पड़ोस के क्षेत्रों को पेयजल मिल सकता है और 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय में बैठक हुई और प्रधानमंत्री तथा जल शक्ति मंत्री को विस्तृत पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग