बिहार में राजद के सत्ता में आने के बाद बोले लालू प्रसाद यादव- मोदी को हटाना है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2022 10:24 AM2022-08-18T10:24:08+5:302022-08-18T10:31:21+5:30

लालू प्रसाद बुधवार को दिल्ली से पटना लौटे और राजद के बिहार में सत्ता में लौटने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

After RJD came to power in Bihar Lalu Prasad Yadav said Modi Ko hatana hai | बिहार में राजद के सत्ता में आने के बाद बोले लालू प्रसाद यादव- मोदी को हटाना है

बिहार में राजद के सत्ता में आने के बाद बोले लालू प्रसाद यादव- मोदी को हटाना है

Highlightsराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है।  लालू यादव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तीसरी बार जीतने की कोशिश में लगी है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र में सरकार को तानाशाही कहते हुए फटकार लगाई है। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर कर दिया जाना चाहिए। 

राजद प्रमुख ने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है। 2024 के आम चुनावों के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को कहा, हटाना है, मोदी को हटाना है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तीसरी बार जीतने की कोशिश में लगी है।

लालू प्रसाद बुधवार को दिल्ली से पटना लौटे और राजद के बिहार में सत्ता में लौटने के बाद पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़कर नई महागठबंधन सरकार बनाई है। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद के बेटे ने ट्विटर पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- “आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी राष्ट्रीय अध्यक्ष (राजद) लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे।'' इस मौके पर तेजप्रताप यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बात की थी और राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की थी। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने 10 अगस्त को शपथ ली थी। नीतीश कुमार ने भाजपा से साथ गठबंधन तोड़ने और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने को लेकर उनकी सराहना की थी। 

चारा घोटाला मामले में पिछले साल अप्रैल से जमानत पर जेल से बाहर आए लालू प्रसाद के कंधे में फ्रैक्चर के बाद जुलाई में उन्हें नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजद नेता को 22 जुलाई को छुट्टी दे दी गई थी।

Web Title: After RJD came to power in Bihar Lalu Prasad Yadav said Modi Ko hatana hai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे