लाइव न्यूज़ :

सोनिया को चिट्ठी लिख सिद्धू के मुद्दे उठाने के बाद चन्नी ने कहा, सभी मामले सुलझ जाएंगे

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सिद्धू द्वारा कुछ मुद्दों को उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी सार्वजनिक करने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे और पार्टी का एजेंडा लागू किया जाएगा।

रविवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू के साथ बैठक की। सिद्धू के करीबी माने जाने वाले मंत्री परगट सिंह भी वहां मौजूद लोगों में शामिल थे।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में चन्नी ने कहा, “चाहे 13 सूत्री हो, 18 सूत्री हो, 21 सूत्री हो या 24 सूत्री हो, जो भी एजेंडा होगा उसे लागू किया जाएगा। कोई बिंदु छूटेगा नहीं।”

सिद्धू की चिट्ठी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह ठीक है कि उन्होंने (सिद्धू ने) मुद्दों को उठाया... हमें पार्टी की विचारधारा को लागू करना होगा। पार्टी सर्वोच्च है। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।”

सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिये पत्र लिखकर समय मांगा है। पत्र में उन्होंने कुछ मुद्दों को उठाया गया है, जिसे सरकार को “पूरा करना चाहिए” और कहा कि यह चुनावी राज्य के “पुनरुत्थान और ऋणमुक्ति के लिये आखिरी मौका” है।

दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के एक दिन बाद 15 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में, सिद्धू ने “पंजाब मॉडल के साथ 13-सूत्री एजेंडे को 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र का हिस्सा” बनाने की वकालत की।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद, सिद्धू ने 15 अक्टूबर को कहा था कि उनकी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है और पार्टी ने कहा कि वह राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे।

सिद्धू ने सोनिया गांधी को पंजाब के “पिछले मुख्यमंत्री को दिए गए” पार्टी के 18 सूत्री एजेंडे की याद दिलाई और कहा कि वे “आज भी उतने ही प्रासंगिक” हैं।

उन्होंने 2015 में बेअदबी के मामलों में न्याय, मादक द्रव्य गिरोह में “बड़ी मछली” की गिरफ्तारी और बिजली खरीद समझौते को खत्म करने सहित कई मुद्दों को उठाया था।

सिद्धू ने अपने पत्र को ट्विटर पर पोस्ट करके सार्वजनिक किया था। इससे संकेत दिया गया था कि वह अब भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार के उन मुद्दों से निपटने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं, जिन्हें वे हाल के दिनों में उठाते रहे हैं।

चन्नी कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। सिंह का सिद्धू के साथ टकराव चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान