लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले BJP को झटका, मणिपुर में NPF ने सरकार से समर्थन वापस लेने का किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 09:53 IST

बीते हफ्ते एनपीएफ ने एक बयान जारी करके कहा था कि पार्टी उसके विचारों और सुझावों को तवज्जो नहीं दे रही है। इसके बाद एनपीएफ ने इस बात पर फैसला करने के लिये अपने नेताओं की बैठक बुलायी कि उसे गठबंधन में बने रहना है या अपना समर्थन वापस लेना है।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीएफ ने बीजेपी की सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। एनपीएफ का आरोप है कि राज्य में सरकार चलाने के संबंध में उसकी बातों और सलाह पर भाजपा ध्यान नहीं देती है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी झटका लगा है। पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। 

बता दें कि मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, इनमें एनपीएफ के चार विधायक हैं और बीजेपी के एन बीरेन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हैं। एनपीएफ का आरोप है कि राज्य में सरकार चलाने के संबंध में उसकी बातों और सलाह पर भाजपा ध्यान नहीं देती है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन अन्य पार्टियों के समर्थन से बीजेपी ने अपनी सरकार बना ली थी। 

एनपीएफ चीफ टी आर जेलियांग ने शनिवार को ट्विट किया 'मणिपुर में एनपीएफ के विधायकों और पार्टी अधिकारियों की मीटिंग के बाद हमने यह निर्णय लिया है कि हम सैद्धातिंक रूप से लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर की बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेंगे। पार्टी ने यह फैसला बीजेपी के उदासीन रवैये के चलते किया है।' 

बीते हफ्ते एनपीएफ ने एक बयान जारी करके कहा था कि पार्टी उसके विचारों और सुझावों को तवज्जो नहीं दे रही है। इसके बाद एनपीएफ ने इस बात पर फैसला करने के लिये अपने नेताओं की बैठक बुलायी कि उसे गठबंधन में बने रहना है या अपना समर्थन वापस लेना है।

वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी ने कहा था कि उसने सरकार के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिये अपने सहयोगियों को हरसंभव सुविधाएं दी हैं। 

नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के प्रदेश इकाई के प्रमुख अवांगबू नेवमई ने दावा किया था कि बीजेपी अपने गठबंधन सहयोगियों को तुच्छ समझती है। इस बारे में विस्तृत जानकारी दिये बिना उन्होंने कहा, ‘‘2016 में गठबंधन सरकार के गठन के बाद से बीजेपी ने कभी गठबंधन की मूल भावना का सम्मान नहीं किया। ऐसे कई मौके आये जब उनके नेताओं ने हमारे सदस्यों को गठबंधन सहयोगी मानने से इनकार किया ।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावमणिपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया