लाइव न्यूज़ :

Covid-19: लॉकडाउन खुलने के बाद भी एयरपोर्ट पर रहेगी सतर्कता, सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर जांच, अगले 3 से 6 महीने तक रह सकते हैं जारी

By संतोष ठाकुर | Updated: April 22, 2020 07:05 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है। कोरोना से अब तक 603 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने 3 मई तक सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है. फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि उड़ान सेवाएं कब से बहाल होंगी.कई विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भारत में आने की इच्छा जाहिर की है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच और संदिग्धों को एयरपोर्ट से ही क्वारंटाइन सेंटर भेजने के लिए केंद्र सरकार विशेष तैयारी कर रही है. हालांकि सरकार ने यह तय नहीं किया है कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कब से खोलना है, लेकिन उसके बाद की स्थिति को लेकर तैयारी अभी से शुरू की जा रही है. नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. लेकिन इसके शुरू होने के बाद सभी आने वाले यात्रियों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी. हम एयरपोर्ट पर अभी से अपनी तैयारी चाक-चौबंद रखेंगे.

हवाई क्षेत्र खुल जाने के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत अगले 3 से 6 महीने तक बनी रहेगी

केंद्र सरकार ने 3 मई तक सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है. फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि उड़ान सेवाएं कब से बहाल होंगी. इसके बावजूद सरकार का मानना है कि हवाई क्षेत्र खुल जाने के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत अगले 3 से 6 महीने तक बनी रहेगी. इसकी वजह यह है कि बड़े स्तर पर विदेशों में फंसे भारतीय वापस स्वदेश आएंगे. इसके अलावा कुछ एनआरआई और प्रवासी भारतीय भी भारत आ सकते हैं. क्योंकि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना का प्रकोप कम है.

विदेश से आने वाले विमानों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से होगा पालन

वहीं, कई विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भारत में आने की इच्छा जाहिर की है. ऐसे में ऐहतियाती कदम उठाना जरूरी है. एक अधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट के नजदीक क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए थे. हम अगले 3 से 6 महीने तक उनकी संचालन अविध बढ़ाने को लेकर कार्य कर रहे हैं. सभी संबंधित विभागों से इसको लेकर चर्चा की जा रही है. इसके साथ ही सभी हवाईअड्डों पर सघन जांच की व्यवस्था भी रहेगी.

विदेश से आने वाले विमानों में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी कड़े मानक अपनाए जाएंगे. इस अधिकारी ने कहा कि हमारी जानकारी में यह आया है कि कुछ कंपनियां चार्टर्ड विमान सेवा 26 अप्रैल से उपलब्ध कराने का वादा कर रही हैं. यहां यह स्पष्टता जरूरी है कि फिलहाल तक भारत सरकार ने किसी भी कंपनी को इसकी अनुमति नहीं दी है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए