लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता मंच पर पालथी मारकर बैठ गए

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:44 IST

Open in App

कोलकाता, चार मार्च तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व नेता बृहस्पतिवार को पूर्वी मिदनापुर जिले में भाजपा में शामिल होने के बाद मंच पर ही पालथी मारकर बैठ गए और इसे सत्तारूढ़ दल में अपने कार्यकाल के दौरान ‘‘पिछले पापों का प्रायश्चित’’ करने का प्रयास बताया।

तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थक सुशांत पाल पिंगला इलाके में एक रैली के दौरान भाजपा का झंडा हासिल करने के बाद बीच में ही भाषण छोड़कर पालथी मारकर बैठ गए।

पार्टी के खड़गपुर संख्या दो प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह टीएमसी में रहने और शीर्ष नेतृत्व के सनकी और जनविरोधी आदेशों का पालन करने का प्रायश्चित है। अब मुझे इसका दुख है।’’

पाल ने आरोप लगाए कि टीएमसी ने 2018 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिए और स्थानीय निकायों पर जबरन कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं क्योंकि मैं डरा हुआ महसूस कर रहा था। मैं विरोध करना चाहता था लेकिन मेरी आवाज दबा दी जाती थी।’’

पाल के पालथी मारकर बैठते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए जबकि कई उन्हें अचंभित नजरों से देख रहे थे।

टीएमसी के जिला इकाई अध्यक्ष अजय मैती ने कहा, ‘‘पाल से चार वर्ष पहले ही सारी जिम्मेदारियां ले ली गई थीं। अब वह भाजपा के इशारे पर ‘ड्रामाबाजी’ कर रहे हैं।’’

इससे पहले टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर