लाइव न्यूज़ :

जासूसी के दावों के बाद, मुंबई पुलिस ने एनसीबी अधिकारी वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ाई

By भाषा | Updated: October 15, 2021 00:55 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर जासूसी के आरोपों के बीच मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्वापक निंयत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ा दी। वानखेड़े वर्तमान में क्रूज पर मिले मादक पदार्थ मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में वानखेड़े ने दावा किया था कि दो पुलिसकर्मी उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की सुरक्षा के लिए चार और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े द्वारा उपयोग किए जा रहे वाहन को बदलते हुए उनकी नयी सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक एसयूवी उपलब्ध करायी गई है।

अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि वानखेड़े वर्तमान में एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की कथित जब्ती के मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम