छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद झारखंड कांग्रेस ने पास किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

By रुस्तम राणा | Published: September 20, 2022 06:03 PM2022-09-20T18:03:32+5:302022-09-20T18:18:52+5:30

छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद मंगलवार को झारखंड कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। यह स्पष्ट नहीं है।

After Chhattisgarh and Rajasthan, Jharkhand Congress passes a resolution to make party leader Rahul Gandhi the party president | छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद झारखंड कांग्रेस ने पास किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद झारखंड कांग्रेस ने पास किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

Highlightsअशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच चुनाव होने की संभावनाऐसी खबरे हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैंकांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, जबकि परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे

रांची:कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तीन राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद मंगलवार को झारखंड कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल तो वह कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त हैं। खबर ये है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

इस पद के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सांसद शशि थरूर का भी नाम इस रेस में सामने आ रहा है। बीते सोमवार को थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में उन्हें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई है। हालांकि थरूर जी-23 के सदस्य हैं जिन्होंने पार्टी में सुधार की मांग की है। 

हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की ओर से यह कहा जा चुका है कि पार्टी का कोई भी सदस्य इस पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी भी यह यह चुकी हैं कि पार्टी में कोई भी इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। बीते सोमवार को कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भी कहा है कि जो कोई भी चुनाव लड़ना चाहता है वह स्वतंत्र है। 

उन्होंने कहा “यह सीपी (कांग्रेस अध्यक्ष) और आरजी (राहुल गांधी) की लगातार स्थिति रही है। यह एक खुली, लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। किसी को चुनाव लड़ने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।' 

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे।

Web Title: After Chhattisgarh and Rajasthan, Jharkhand Congress passes a resolution to make party leader Rahul Gandhi the party president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे