लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस शुरू करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान', फरवरी में रायपुर में होगा पार्टी का अधिवेशन

By भाषा | Updated: December 4, 2022 13:40 IST

कांग्रेस पार्टी का तीन दिन का अधिवेशन अगले साल रायपुर में होगा। साथ ही पार्टी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह फैसले लिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन फरवरी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा।कांग्रेस 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान भी शुरू करेगी।मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह फैसले लिए गए।

नयी दिल्ली: कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन अगले साल फरवरी महीने में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि अधिवेशन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होगा जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने यह भी फैसला किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

वेणुगोपाल ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी के संदेश वाला पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा। पार्टी के अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर खरगे के निर्वाचन पर मुहर लगेगी और फिर नयी कार्य समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संचालन समिति की बैठक हुई।

पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के शीर्ष निकाय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के स्थान पर इस संचालन समिति का गठन किया था।

बैठक में खरगे के अलावा पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के चलते इस बैठक में भाग नहीं ले सके।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘कांग्रेस संचालन समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि अधिवेशन सत्र कब होगा और इसे कहां आयोजित किया जाए। इसी मुद्दे पर चर्चा होगी।’’

पार्टी सूत्रों ने बताया कि संचालन समिति की इस अहम बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। खरगे ने बैठक की शुरुआत में संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हैं, उन्हें नए लोगों को मौका देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी पहले खुद की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें तथा जनांदोलन के संदर्भ में 30 से 90 दिनों के भीतर रूपरेखा तैयार करें। खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के शीघ्र बाद कार्यसमिति के लगभग सभी सदस्यों को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया था।

टॅग्स :कांग्रेसभारत जोड़ो यात्रामल्लिकार्जुन खड़गेKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"