लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2023 09:55 IST

23 जनवरी को राजभवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,  राज्यपाल कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य अवकाश गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी की मुंबई यात्रा के दौरान कोश्यारी ने राजनीतिक जिम्मेदारियों से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। महाराष्ट्र की जनता से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकताः भगत सिंह कोश्यारी

मुंबईः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र समते 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा के दौरान राजनीतिक जिम्मेदारियों से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। 

23 जनवरी को राजभवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,  राज्यपाल कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य अवकाश गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की। कोश्यारी ने कहा, "संतों, समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी।"

कोश्यारी ने राजभवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'पिछले तीन साल से कुछ ज्यादा समय के दौरान महाराष्ट्र की जनता से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता। माननीय प्रधान मंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। माननीय प्रधान मंत्री से मुझे हमेशा प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी यही मिलने की उम्मीद है।'

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के महापुरुषों और प्रतीकों का कथित रूप से अपमान करने के लिए विपक्ष द्वारा उन पर निशाना साधने के बीच राज्यपाल का यह कदम आया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा और कांग्रेस कथित तौर पर महाराष्ट्र और राज्य के प्रतीकों को अपमान करने के लिए राज्यपाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जनवरी  में राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

टॅग्स :Ramesh BaisMaharashtraBhagat Singh Koshyari
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?