लाइव न्यूज़ :

चौतरफा विरोध के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय कर वृद्धि से कदम पीछे खींचे

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:24 IST

Open in App

इंदौर, एक अप्रैल चौतरफा विरोध के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सबसे बड़े शहर इंदौर में नगरीय करों में प्रस्तावित वृद्धि बृहस्पतिवार को टाल दी। कोविड-19 संकट के चलते पहले ही आर्थिक दुश्वारियां झेल रही जनता पर करों का बोझ बढ़ाने के फैसले से राज्य सरकार को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इंदौर में जल कर, संपत्ति कर और अन्य करों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने कर वृद्धि का फैसला जन हित में स्थगित कर दिया है।"

नगरीय करों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर विपक्षी कांग्रेस के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने भी खुलकर आपत्ति जताई थी। इससे राज्य सरकार की फजीहत हो रही थी।

नगरीय कर वृद्धि का फैसला स्थगित किए जाने के बाद इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने नौकरशाही पर इशारों में सवाल उठाते हुए कहा, "बेहतर होता कि नगरीय करों में वृद्धि के फैसले से पहले शहर के सभी संबद्ध पक्षों के साथ बैठकर चर्चा कर ली जाती।"

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इंदौर में जल कर, संपत्ति कर और कचरा संग्रहण शुल्क की दरों में दोगुनी तक वृद्धि का फैसला किया था। इसके साथ ही, सीवरेज चार्ज के रूप में स्थानीय नागरिकों से नये शुल्क की वसूली भी प्रस्तावित थी। शहर में नवीन कर और शुल्क व्यवस्था नये वित्तीय वर्ष यानी बृहस्पतिवार से ही लागू होनी थी।

गौरतलब है कि प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव एक साल से भी ज्यादा समय से टल रहे हैं तथा इनके निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल काफी पहले खत्म हो गया है। अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रशासकों के रूप में तैनात सरकारी अफसर इन निकायों का काम-काज संभाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर