लाइव न्यूज़ :

दस महीने के अंतराल के बाद एक फरवरी से पंजाब के स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षायें शुरू होंगी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जनवरी पंजाब के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शुक्रवार को कहा कि राजय सरकार की सशर्त मंजूरी के बाद प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षायें एक फरवरी से शुरू होंगी ।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में 27 जनवरी से प्राइमरी कक्षायें शुरू करने की घोषणा की थी।

विभाग ने कहा कि तीसरी एवं चौथी कक्षा के छात्रों को 27 जनवरी से स्कूल में जाने की अनुमति होगी जबकि पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्र एक फरवरी से कक्षाओं में शामिल होंगे ।

इससे पहले, राज्य सरकार ने इस महीने के शुरू में पांचवीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिये स्कूल खोल दिये थे ।

कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूलों को खोलने के राज्य सरकार के फैसले का समर्थन किया है।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन को कोविड-19 सुरक्षा दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिये कहा है।

मंत्री ने कहा कि महामारी के कारण करीब दस महीने बाद खुलने वाले इन स्कूलों में सुबह दस बजे से तीन बजे तक काम काज चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम