लाइव न्यूज़ :

एयरो इंडिया-2021 रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत के लगातार मजबूत होने का साक्ष्य है: कोविंद

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:58 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच फरवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि एयरो इंडिया 2021 वैश्विक स्तर पर रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत के लगातार मजबूत होने का जीता जागता सबूत है। राष्ट्रपति ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारे देश को दुनिया के लिए निर्माता के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कोविंद ने कहा कि इस आयोजन ने यह प्रदर्शित किया है कि देश की क्षमताओं को लेकर वैश्विक भरोसा धीरे-धीरे बढ़ रहा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रसन्न हूं कि कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद एयरो इंडिया 2021 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कोविड-19 बचाव संबंधी नियमों का पालन करते हुए इसके उत्साह में कोई कमी नहीं रही।’’

येलहांका वायु सेना अड्डे पर आयोजित एयरो इंडिया 2021 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों के योगदान की सराहना भी की।

उन्होंने कहा ‘‘ एयरो इंडिया 2021 ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। मुझे बताया गया कि इस आयोजन में 43 देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ही 530 कंपनियों ने भाग लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना