लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसियों की जुबान पर भी आडवाणी की चर्चा, गांधीनगर सीट पर शाह को कड़ी चुनौती दे रहे चावड़ा

By महेश खरे | Updated: April 17, 2019 05:45 IST

भाजपा ने 75 वर्ष की उम्र से जुड़े फार्मूले पर अमल के बहाने भले ही अपने बुजुर्गों को घर बैठा दिया हो

Open in App

भाजपा ने 75 वर्ष की उम्र से जुड़े फार्मूले पर अमल के बहाने भले ही अपने बुजुर्गों को घर बैठा दिया हो लेकिन गुजरात की राजधानी आज भी अपने लौहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी को याद करती है. इस बार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से भाजपा प्रत्याशी हैं. पिछले चुनाव में इन्हीं के हाथ आडवाणी के चुनाव की कमान रही थी. आडवाणी 6 बार गांधीनगर की जनता का आशीर्वाद पाकर लोकसभा पहुंच चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला भी इससे पहले यहां से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं.

भाजपा के मजबूत गढ़ गांधीनगर में हमेशा पहली पंक्ति के चेहरे ही भाग्य आजमाते रहे हैं. इस बार अमित शाह को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ विधायक सी. जे. चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है. भाजपा से ज्यादा तो कांग्रेस प्रत्याशी की टीम के लोग ही आडवाणी की चर्चा कर रहे हैं.

गांधीनगर सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र हैं. गांधीनगर उत्तर और कलोल कांग्रेस के पास हैं जबकि बाकी 5 सीटें शहरी क्षेत्र वाली सानंद, घटलोदिया, वेजालपुर, नरनपुरा और साबरमती पर भाजपा का कब्जा है. 2008 के परिसीमन के पहले अमित शाह सरखेज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं. बाद में सरखेज तीन सीटों नरनपुरा, घाटलोदिया और वेजालपुर में विभाजित हो गई. इसके बाद शाह ने अपने गृहनगर की सीट नरनपुरा से ही चुनावी भाग्य आजमाना शुरू किया. शाह ने जंगी रोड-शो के जरिये सोमवार को गांधीनगर और अहमदाबाद की चुनावी फिजा को बदलने का प्रयास किया.

शाह बीते चार दिन अपने संसदीय क्षेत्र में ही रहे. पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रचार की रणनीति और बूथ प्रबंधन पर मंथन होता रहा. साथ ही सामाजिक संगठनों के अग्रणियों के साथ विमर्श भी हुआ. सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर योजना बनी.  गांधीनगर संसदीय सीट का जाति समीकरण भी भाजपा के अनुकूल रहे हैं. यहां के वातावरण में लहर या हवा दिखती नहीं है. एक अंडर करंट काम करता रहा है. वैसे यहां 2.50 लाख पाटीदार, 1.40 लाख वैश्य, 1.88 लाख दलित और लगभग डेढ लाख ठाकोर हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील