लाइव न्यूज़ :

आदिवासी गांवों को गोद लें विश्वविद्यालय : धोत्रे

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:02 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 दिसंबर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने विश्वविद्यालयों से गांवों विशेषकर आदिवासी गांवों को गोद लेने का शुक्रवार को आह्वान किया ताकि इन इलाकों का विकास और उत्थान किया जा सके।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापकों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जब इस विश्वविद्यालय से विद्यार्थी विभिन्न संपर्क कार्यक्रमों के तहत गांवों में जाएंगे तो इससे ना केवल इन गांवों को मदद मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को उन स्थानों की संस्कृति और माहौल का व्यवहारिक अनुभव मिलेगा जिससे वे अपनी भूमि की परंपराओं को गहराई से जान सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय को स्कूलों से भी जुड़ना चाहिए ताकि विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय में दाखिला लें तो वे उच्च शिक्षा में प्रशिक्षण के लिए तैयार हों। इससे विश्वविद्यालय को इन बच्चों को महज डिग्री देने के बजाय उन्हें ज्ञान और क्षमता से लैस करने में मदद मिलेगी।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘महिला एवं बाल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालयों को विकास परियोजनाएं बनाने और नीतियों का निर्माण करने के लिए विश्वविद्यालय का साथ लेना चाहिए जिससे राष्ट्र हित में शिक्षकों के ज्ञान का उपयोग हो सके।’’

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालयों को ऐसी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए जो समग्र और सार्थक हो। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव लाने की तत्काल जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई