लाइव न्यूज़ :

मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास व मोदी की सभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी हुई तेज

By भाषा | Updated: December 27, 2021 01:34 IST

Open in App

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के एक गांव में दो जनवरी को खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं।

मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने जिले व मेरठ मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ रविवार को इस बाबत ऑनलाइन बैठक की।

उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए।

सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री बटन दबाकर खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा अर्जुन पुरस्कार से पुरस्कृत पश्चिम उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों से संवाद भी करेंगे।

जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि मेजर ध्यान चंद्र खेल विश्वविद्यालय का निर्माण मेरठ के ग्राम सलावा में किया जायेगा जिसका कुल क्षेत्रफल 36.9813 हेक्टेयर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?