लाइव न्यूज़ :

भोपाल के बाजार खोलने की तैयारी में प्रशासन, ग्रीन जोन वाले जिलों में चालू होगा सार्वजनिक परिवहन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2020 20:49 IST

भोपाल नगर निगम सीमा के भीतर बुधवार से चुनिंदा बाजारों को खोला जा रहा है।  प्रस्ताव तैयार हुआ है, इसके मुताबिक शहर के बाजार तीन क्लस्टर में बंटेंगे। हर क्लस्टर की दुकानें आड-ईवन फार्मूले पर सप्ताह में दो-तीन दिन खुल सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से जूझ रहे भोपाल  शहर के बाजार बुधवार से खोलने की तैयारी भोपाल जिला प्रशासन ने कर ली है।प्रदेश के ग्रीन जो न वाले जिलों में सार्वजनिक परिवहन  यानी बसें, आटो रिक्शा चलाने की तैयारी कर ली है। 

भोपाल:  कोरोना से जूझ रहे भोपाल  शहर के बाजार बुधवार से खोलने की तैयारी भोपाल जिला प्रशासन ने कर ली है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ये बाजार खोले जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी व्यापारियों की रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश के ग्रीन जो न वाले जिलों में सार्वजनिक परिवहन  यानी बसें, आटो रिक्शा चलाने की तैयारी कर ली है। 

भोपाल नगर निगम सीमा के भीतर बुधवार से चुनिंदा बाजारों को खोला जा रहा है।  प्रस्ताव तैयार हुआ है, इसके मुताबिक शहर के बाजार तीन क्लस्टर में बंटेंगे। हर क्लस्टर की दुकानें आड-ईवन फार्मूले पर सप्ताह में दो-तीन दिन खुल सकती हैं। 

इसके साथ ही दूध, दवाओं के साथ ही किराना की दुकाने हर रोज खुल सकती हैं। सार्वजनिक परिवहन : राज्य सरकार ने प्रदेश के ग्रीन जोन वाले जिलों में सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रारंभ करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है इसके तहत इसके बसों को आधी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। बसों के साथ ही आटो रिक्शा आदि को ग्रीन जोन वाले जिलों में चलाने की तैयारी की जा रही है।

दो माह बाद सोमवार से भोपाल विमान तल से विमानों का संचालन हुआ शुरू

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बंद रहे भोपाल के राजा भोज विमानतल पर लगभग दो माह बाद सोमवार से विमान सेवाओं का संचालन शुरु हो गया। भोपाल विमानतल के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि पहली विमान सेवा में 122 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान दिल्ली से लगभग चार बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचा। 

उन्होंने बताया कि वापसी में यही विमान भोपाल से 69 यात्री लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद एयर इडिया के एक और विमान दिल्ली से यात्रियों को लेकर शाम को भोपाल पहुंचेगा और रात आठ बजे के बाद भोपाल से यात्रियों को लेकर दिल्ली वापस रवाना होगा। दिल्ली से आई भोपाल की निवासी सुमेधा ने बताया, ‘‘काफी दिनों से वहां फंसी थीं। निकलने को मिला तो मैं गुरुग्राम से फ्लाइट से आ गयी। काफी अच्छे बंदोबस्त थे। एकदूसरे से दूरी बनाये रखे के नियम का काफी ध्यान रखा गया। स्क्रीनिंग भी हुई। घर आकर काफी अच्छा लग रहा है। बहुत दिन से कोशिश कर रही थी घर जाने की। अंतत: आज आ पाई।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए