लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन सदस्यों के आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं, केरल हाईकोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला

By विशाल कुमार | Updated: February 24, 2022 12:28 IST

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया कि एक व्यक्ति के अपराध के लिए किसी अन्य व्यक्ति को केवल कानूनी प्रावधानों के तहत ही उत्तरदायी ठहराया जा सकता है अन्यथा नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रेंड्स नाम का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने वाले शख्स ने यह याचिका दायर की थी।ग्रुप में बच्चों को दिखाने वाला पोर्न डालने पर आरोपी के साथ एडमिन को भी आरोपी बनाया गया था।एडमिन के पास केवल ग्रुप के सदस्यों को जोड़ने और हटाने का अधिकार होता है।

तिरुवनंतपुरम: एक महत्वपूर्ण फैसले में केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया कि यदि समूह का कोई सदस्य समूह में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करता है, तो व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को उसकी जगह उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है।

जस्टिस कौसर एडप्पागठ ने अपने आदेश में कहा कि एक व्यक्ति के अपराध के लिए किसी अन्य व्यक्ति को केवल कानूनी प्रावधानों के तहत ही उत्तरदायी ठहराया जा सकता है अन्यथा नहीं।

दरअसल, फ्रेंड्स नाम का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने वाले शख्स ने यह याचिका दायर की थी। ग्रुप बनाने के कारण वह एडमिन था और उसके साथ दो और एडमिन थे जिसमें से एक पहला आरोपी है।

मार्च, 2020 में पहले आरोपी ने ग्रुप में एक अश्लील वीडियो पोस्ट किया जिसमें यौन कृत्यों में शामिल बच्चों को दिखाया गया था। उसके खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो के तहत संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए।

हालांकि, ग्रुप बनाने वाले शख्स को दूसरा आरोपी बनाए जाने पर उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है जिसके द्वारा किसी मैसेजिंग सेवा के एडमिन को ग्रुप में किसी सदस्य द्वारा किए गए पोस्ट के लिए उत्तरदायी ठहराया जा सकता है। व्हाट्सऐप एडमिन को आईटी एक्ट के तहत मध्यस्थ नहीं ठहराया जा सकता है।

आदेश में यह भी कहा गया कि बॉम्बे और दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन के पास केवल ग्रुप के सदस्यों को जोड़ने और हटाने का अधिकार होता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपKerala High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह