लाइव न्यूज़ :

"उन्होंने अपना उत्तराधिकारी पहले ही चुन लिया है": शरद पवार के NCP अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा पर बोले अधीर रंजन चौधरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2023 16:57 IST

शरद पवार के राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार के राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने कहा कि शरद पवार एक सक्षम नेता हैं।उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उम्र की कमी और अपने स्वास्थ्य के कारण उन्होंने वर्तमान नौकरी छोड़ने का सोचा।

मुंबई: शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया। पवार ने यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में अपनी आत्मकथा के संशोधित संस्करण का विमोचन करने के अवसर पर 1999 में स्वयं स्थापित अपनी पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया। शरद पवार के राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "शरद पवार एक सक्षम नेता हैं। मुझे लगता है कि उम्र की कमी और अपने स्वास्थ्य के कारण उन्होंने वर्तमान नौकरी छोड़ने का सोचा। उन्होंने पहले ही अपने उत्तराधिकारी का चयन कर लिया है, और एनसीपी में कई नेता हैं जो उनकी विरासत को प्राप्त करने के योग्य हैं लेकिन वे अभी भी देश के नेता हैं।"

वहीं, पवार द्वारा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा का विरोध जताते हुए राकांपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे फैसले को वापस लेने की मांग की। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी नेता जितेंद्र चव्हाण अपने वरिष्ठ नेता की घोषणा के बाद रो पड़े, वहीं पार्टी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने हाथ जोड़कर पवार से उनका फैसला वापस लेने की विनती की।

पवार ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा एक मई, 1960 को शुरू हुई थी और पिछले 63 वर्ष से अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में उन्होंने विभिन्न ओहदों पर रहते हुए महाराष्ट्र और देश की सेवा की है। उन्होंने कहा, "मेरी राज्यसभा की सदस्यता का तीन वर्ष का कार्यकाल शेष है। इस दौरान मैं बिना किसी पद के महाराष्ट्र और देश के मुद्दों पर ध्यान दूंगा। एक मई, 1960 से एक मई, 2023 की लंबी अवधि में एक कदम पीछे लेना जरूरी है। इसलिए, मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शरद पवारअधीर रंजन चौधरीNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतWest Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से दिया गया टिकट

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील