महिला अधिकारी का पीछा करने और प्रताड़ित के आरोप में एडिशनल तहसीलदार गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 23, 2019 05:43 AM2019-09-23T05:43:23+5:302019-09-23T05:43:23+5:30

पुलिस ने बताया कि देवगढ़ जिला निवासी आरोपी मई 2019 से ही महिला अधिकारी का पीछा कर रहा था। वह लगातार महिला अधिकारी के मोबाइल फोन पर अनुचित संदेश भी भेज रहा था।

Additional Tahasildar arrested for stalking & harassing woman | महिला अधिकारी का पीछा करने और प्रताड़ित के आरोप में एडिशनल तहसीलदार गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsमहिला अधिकारी ने इस संबंध में शुक्रवार को ही धानुपली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद बेहरा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

जिले में एक महिला अधिकारी का कथित रूप से पीछा करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने एक अतिरिक्त तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। सम्बलपुर के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने रविवार को बताया कि रंगाली के अतिरिक्त तहसीलदार पी के बेहरा (49) को एक महिला अतिरिक्त तहसीलदार की शिकायत के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि देवगढ़ जिला निवासी आरोपी मई 2019 से ही महिला अधिकारी का पीछा कर रहा था। वह लगातार महिला अधिकारी के मोबाइल फोन पर अनुचित संदेश भी भेज रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को बेहरा जबरन महिला अधिकारी के किराए के मकान में घुस गया और अश्लील भाषा का प्रयोग किया।

महिला अधिकारी ने इस संबंध में शुक्रवार को ही धानुपली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद बेहरा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Web Title: Additional Tahasildar arrested for stalking & harassing woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा